फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: महानगर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

काशीपुर में कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस कमेटी काशीपुर ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। साथ ही राज्य सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी भी की। सोमवार को कांग्रेसियों ने एमपी चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर नैनीताल में सत्ता पक्ष के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रही है। लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें