फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीएसटी कार्यालय में धमके व्यापारी, हंगामा कर नारे लगाए; लगाया आरोप

हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:51 PM IST

राज्य कर विभाग के रवैये से आक्रोशित व्यापारी हाथों में जलौनी लकड़ी और तख्तियां लेकर जीएसटी कार्यालय धमक गए। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ के नारे लगाए। चेतावनी दी कि विभाग ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो लामबंद होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इधर, अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों के साथ जल्द बैठक कर संशय को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारी जीएसटी कार्यालय के हाथ में तख्तियां और जलौनी लकड़ी लेकर पहुंच गए। गेट से नारेबाजी करते हुए व्यापारी जुलूस की शक्ल में परिसर के ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जीएसटी चौकियों पर तैनात कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कागजी जांच के नाम पर वाहनों को घंटों सुबह से शाम तक खड़ा रखा जाता है। इससे न सिर्फ कारोबार में घाटा होता है, बल्कि तमाम कारोबारी परेशान हो रहे हैं। आरोप है कि कारोबारियों पर अनैतिक रूप से दबाव बना कर राज्य कर के अधिकारी अपना हित साध रहे हैं। कार्यालय गेट के बाहर से कार्यालय के ऊपरी मंजिल तक नारेबाजी के साथ पहुंचे व्यापारियों में अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश साफ दिख रहा था। व्यापारियों का कहना था कि उनके पास कारोबार संबंधित सभी दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें चोर और गलत साबित किया जा रहा है। कारोबारियों के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमुख सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, पूर्व महामंत्री हरीश अरोड़ा, पवन गाबा, शिवेन सेठी, पारस अरोड़ा, सागर छाबड़ा, राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें