फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: 24 घंटे में दो बार अपराधियों पर शिकंजा, हथियारों का जखीरा बरामद

गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Mar 2026 04:15 PM IST

रुद्रपुर में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही एसटीएफ ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह व एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि संयुक्त टीम ने अभियान में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। कार्रवाई शुक्रवार की सुबह तड़के की गई। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी जितेंद्र वीरत चौधरी और आजादनगर, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी सुमित राठौर बताया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों ही गंभीर किस्म के अपराधी हैं और इन पर हत्या के प्रयास सहित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक अभियुक्त रामपुर के बिलासपुर में हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने एक अभियुक्त को तीन तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा था। एसटीएफ व पुलिस ने लगातार 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रहार किया है। इस कार्रवाई के दौरान न केवल भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया गया, बल्कि यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क भी ध्वस्त किया गया। एसटीएफ का मानना है कि इस कार्रवाई से कुमायूं क्षेत्र में होने वाली संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया जा सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें