काशीपुर में जल निगम कार्यालय के परिसर में बने एसटीपी प्लांट को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। हालंकि जितना पानी मिल रहा है, उसे फिल्टर करने के बाद सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा है। फिलहाल एसटीपी प्लांट ने कार्य करना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद रोड पर जल निगम कार्यालय परिसर में 36 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) ने कार्य करना शुरू कर दिया है। इस एसटीपी प्लांट से 18 एमएलडी पानी को फिल्टर किया जा सकेगा। इस एसटीपी प्लांट में कलश मंडप और लक्ष्मीपुर माइनर नाले का पानी आता है। लक्ष्मीपुर माइनर नाला सिचांई विभाग की ओर से नए सिरे से बनाया जा रहा है, जिस कारण अभी एसटीपी प्लांट में केवल कलश मंडप वाले नाले से छह एमएलडी पानी आ रहा है। लक्ष्मीपुर माइनर नाले से कम मात्रा में पानी मिल रहा है। नाला का काम पूरा होते ही एसटीपी प्लांट 18 एमएलडी पर चलेगा। हालांकि लक्ष्मीपुर माइनर नाला का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। कलश मंडप और लक्ष्मीपुर माइनर से पानी मिलता है। लक्ष्मीपुर माइनर नाला में चल रहे निर्माण पूर्ण होने के बाद पर्याप्त पानी मिलेगा। कलश मंडप नाले से छह एमएलडी पानी मिल रहा है। एसटीपी ने काम करना शुरू कर दिया है। - कमल किशोर अवर सहायक अभियंता, जल निगम काशीपुर