फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशीपुर में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

काशीपुर में उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की दो दिवसीय राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने पर पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। रविवार को स्टेडियम में ओपन उत्तराखंड महिला व पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र नरेंद्र चंद सिंह, शेर चंद धारीवाल, साई के पूर्व केंद्र प्रभारी मदन ठाकुर ने किया। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में पौड़ी, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा आदि 13 जिलों के करीब 125 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में काशीपुर से करीब 45 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एसोसिएशन महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जो 3-14 फरवरी तक मोदीनगर में होगी। वहां पर हरीश त्रिपाठी, कैलाश, विक्रम दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें