31वीं वाहिनी पीएसी में चल रही सप्तम अंतर पुलिस मॉडर्न स्कूल खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। ओवरऑल खेल में 31 पीएसी के स्कूली बच्चों का दबदबा रहा। विजेता व उपविजेता टीम को सेना नायक पंकज भट्ट ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। बुधवार को वाहिनी के खेल ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अंतिम चरण के मुकाबले हुए। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में 31 पीएसी की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के फाइनल में पीएमएस 31 पीएसी ने पीएमएस हरिद्वार को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में पीएमएस 31 पीएसी ने पीएमएस हरिद्वार और जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पीएमएस हरिद्वार ने पीएमएस देहरादून को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टंग ऑफ वार के बालक वर्ग में पीएमएस 40 पीएसी ने पीएमएस हरिद्वार व बालक वर्ग में पीएमएस देहरादून ने पीएमएस 31 पीएसी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर 31 पीएमएस के पारस सिंह बिष्ट दिया गया। जिसने तीन गोल्ड, एक सिल्वर व एक कांस्य समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। सेना नायक पंकज भट्ट ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई की। यहां उपसेना नायक मिथलेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य पीएमएस रुद्रपुर पूजा रानी, दलनायक योगेंद्र सिंह देव, दया चंद्र रजवार आदि मौजूद रहे।