फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: सिलिंडर के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर लेने की होड़ कम नहीं हो रही। रुद्रपुर के इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को दो दिन बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। नौबत ये आई की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाकर गेट के अंदर घुसने से रोका। देखते ही देखते काशीपुर बाईपास में सिलिंडर के लिए लंबी कतार लग गई। लोग सिलिंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल एजेंसी से सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडेय का कहना है कि सिलिंडर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू होने के बाद लोग एजेंसी पहुंच रहे हैं, इससे होम डिलीवरी पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें