फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शासन की शर्तों के अनुसार धान खरीदेंगे राइस मिलर्स : डीएम उदयराज सिंह

हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Oct 2024 11:24 AM IST

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने राइस मिलर्स को शासन की शर्तों के अनुसार धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जिन राइस मिलर्स को कोड आवंटन नहीं हो पाया है, उनके आवेदन मिलने पर तत्काल कोड आवंटन कर दिया जाएगा। बुधवार को जिला सभागार में राइस मिलर्स, कच्चे आढ़ती, आरएमओ मार्केटिंग व क्रय एजेंसियों की बैठक में डीएम ने कहा कि शासन, प्रशासन धान खरीद के प्रति गंभीर है। 170 राइस मिलर्स को कोड आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 131 किस्म की धान की भी खरीद जाएगी। डीएम ने एआर को-ऑपरेटिव सुमन कुमार को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में आरएफसी बीएल फिरमाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट, एआर कोआपरेटिव सुमन कुमार, एडीओ रुचि शुक्ला, प्रबंधक यूसीएफ हेम चंद्र कांडपाल, आरएम यूसीएफ त्रिलोचन पाठक आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें