फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha: किच्छा में बदमाशों ने असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा

गायत्री जोशी Updated Thu, 22 Jan 2026 03:45 PM IST

ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा के रहने वाले नरेश प्रजापति के घर पर हथियार बद बदमाशों ने धावा बोला। असलहों की नोक पर बदमाशों ने एक घर से 87 हजार नगद, आलमारी में रखे जेवर और दो मोबाइल के साथ ही नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी के गले से गहने उतरवाए और फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार को कमरे के अंदर बंधक बनाकर चले गए। परिवार के सदस्यों ने कमरे की खिड़की पर लगे जाल को तोड़कर लगभग बीस मिनट बाद बाहर आए। इसके बाद पीड़ित नरेश प्रजापति ने घटना की जानकारी रात बजे रात को पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बदमाशों नरेश के घर पड़ोस में बुद्धि सेन के किराएदार के घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर घर को खंगालकर वापस लौट गए। इसके साथ साथ ग्राम बरी में शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक लेकर भागे। वहीं पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं। साथ ही फोरेंसिक विज्ञान की टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें