रुद्रपुर में मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 25 के फाजलपुर महरौला और प्रीतविहार स्थित पंचवटी कॉलोनी में लाखों की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्डवासियों ने ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। मेयर ने बताया कि बृहस्पतिवार को रणवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक और गोपी के आवास से विजेंद्र के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर पार्षद प्रियंका संतोष गुप्ता, पवन राणा, मनमोहन राय, पार्षद चंद्रसेन चंदा, देवेंद्र रस्तोगी, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद रहे।