फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुद्रपुर में पूर्वांचल समाज को मिला स्थायी भवन का तोहफा, मेयर ने की घोषणा

रुद्रपुर में पूर्वांचल समाज के लिए जल्द स्थायी भवन बनेगा। पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मेयर विकास शर्मा ने बुधवार को यह तोहफा दिया। इस घोषणा पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम कार्यालय पहुंचे पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आह्वान पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों समेत हजारों पूर्वांचलवासी तराई क्षेत्र को बसाने के लिए यहां आए थे। कठिन परिस्थितियों में पूर्वांचल समाज के लोगों ने न केवल इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और आर्थिक उन्नति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। समाज समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिक तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है, लेकिन अपना कोई स्थायी भवन नहीं होने के कारण बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, रक्तदान शिविरों, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मेयर ने कहा कि नगर निगम पूर्वांचल समाज के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराएगा। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से नगर निगम शहर में सात नए कम्युनिटी सेंटर स्थापित करने जा रहा है, जिनकी सहमति मिल चुकी है। इन्हीं में से एक कम्युनिटी सेंटर पूर्वांचल समाज को समर्पित किया जाएगा। यह भवन पूर्वांचल समाज के किसी महापुरुष अथवा समाज की इच्छा के अनुरूप नाम से बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष जेबी सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, राकेश सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, नंद लाल शर्मा, मोहन तिवारी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें