रुद्रपुर में साप्ताहिक बंदी के दिन बाहरी शहरों से आकर फुटपाथ पर सामान बेचने वालों का विरोध हो रहा है। व्यापार मंडल ने रेडिमेड यूनियन के साथ फुटपाथ पर सामान बेच रहे व्यापारियों का विरोध किया। इसके बाद व्यापारी सामान समेटकर चले गए। व्यापार मंडल ने हर साप्ताहिक बंदी वाले दिन अभियान जारी रखने की बात कही।