रुद्रपुर शहर में बारिश के चलते हो रहे जलभराव से निजात के लिए मेयर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए विभिन्न कार्य कराने के निर्देश दिए। मेयर विकास शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोनिवि, एनएचएआई और गल्फार कंपनी के अधिकारियों के साथ विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे के बाहर डीडी चौक पर जरा सी बारिश में ही जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताई।