फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन बेचने वाला गिरफ्तार

गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला के शातिर असगर अली को फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पड़ताल में उस पर अन्य राज्यों में महिलाओं को सम्मोहित कर ठगी करने के मामले भी सामने आए हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आठ दिसंबर को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में अतिक्रमण चिह्नित करने गए थे। इस दौरान पता चला था कि सरकारी जमीन को अभियुक्त असगर अली ने अपनी बताकर स्टांप पेपर पर बेच दी थी। स्टांप पेपर जब्त कर उसके खिलाफ सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज ढौंडियाल ने गदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि अभियुक्त लंबे समय से सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द कर नुकसान पहुंचाने और कूटरचित दस्तावेज से स्वामित्व प्रदर्शित कर बिक्री के प्रयास में संलिप्त पाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नौ दिसंबर को अभियुक्त को ठंडा नाला गूलरभोज से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें