जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास काशीपुर। भीषण गर्मी में गिरते भूजल को बरकरार रखने के लिए नगर निगम की ओर जल संचयन योजना शुरू की गई है। इससे क्षेत्र की जनता को भविष्य में लाभ मिल सकेगा। सोमवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से काशीपुर का विकास लगातार जारी है। कहा कि यह परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने कहा कि जल है तो कल है। चिकित्सालय में निरंतर जल की आवश्यकता रहती है। वेस्ट वाटर को रिसाइकिल करके उपयोगी बना ले तो पानी की समस्या कम होगी।