फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशीपुर नगर निगम...भाजपा से दीपक बाली ने निर्दलीय पर्चा किया दाखिल

काशीपुर नगर निगम मेयर पद के लिए सोमवार को भाजपा से दीपक बाली, बसपा से हसीन खान व मीनू सहगल, पूजा रावत और अनवर हुसैन ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब सभी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि कांग्रेस से संदीप सहगल, सपा से नदीम अख्तर और लक्ष्मण सिंह मनराल निर्दलीय पर्चा भर चुके हैं। भाजपा से मेयर पद के उम्मीदवार दीपक बाली ने पार्टी पदाधिकारियों और अपने कुछ समर्थकों के साथ नामांकन जमा किया। मां मनसा देवी शोभायात्रा के प्रबंधक विकास शर्मा खुट्टू के निधन के कारण नामांकन के बाद जुलूस नहीं निकाला गया। इससे पूर्व होटल अनन्य में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें दीपक बाली को मेयर पद का टिकट मिलने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि हम सब एक थे और हैं। मेयर चुनाव जीतने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वहां भाजपा। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, निकाय प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री तरुण बंसल आदि थे। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इस बार मेयर पद के लिए हसीन खान को काशीपुर से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पूजा रावत, हसीन खान और डमी कैंडीडेट के तौर पर मीनू सहगल ने नामांकन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें