फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी जमीन पर बना दिए धर्मस्थल, 60 घरों को भी नोटिस

हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 02:56 PM IST

गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय की डाउनस्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में एडीएम के नेतृत्व में सिंचाई विभाग ने चार धार्मिक स्थलों सहित 60 अतिक्रमण चिह्नित किए। अतिक्रमण को 15 दिन में खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। सोमवार सुबह अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अगुआई में सिंचाई विभाग ने हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियो को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। तीन धार्मिक स्थल सहित कुल 60 नोटिस जारी किए। अतिक्रमणकारियों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। 29 नवंबर को भी प्रशासन ने इसी गांव के सामने हरिपुरा जलाशय के ब्लेंक कट से प्रथम चरण में 26 परिवारों के कब्जे से 1.13 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई थी। अब द्वितीय चरण में 60 परिवारों के कब्जे में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें