फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट में आजमाए हाथ

खटीमा के बिरिया मझोला में शनिवार को स्व. मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन व पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए । टूर्नामेंट में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया । फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा व उजालीकोट टनकपुर के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी और क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। पहले खेलते हुए नगला तराई की टीम ने 108 का लक्ष्य दिया, जबकि उजालीकोट ने लक्ष्य प्राप्त कर तीन विकेट से जीत हासिल की। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है । उन्होंने कहा खिलाड़ी लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ें सिद्धि तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा अब खेल एक मनोरंजन का साधन नहीं है, खेलो में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं इसलिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन के साथ खेले। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व सिखाता है। इसलिए टीम भावना से खेले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया,फिट इंडिया योजनाओं के अन्तर्गत खेलो का ढांचागत विकास किया है, इसलिए हमारे खिलाड़ी आज सभी खेलो में परचम लहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों का हमेशा उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलो में हमारे खिलाड़ीयों ने 103 पदक जीते हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, स्व. मनीष चंद की माता हरिकेश चंद, रीता कफलिया,भास्कर संभल ,मंदीप राणा,प्रेम प्रकाश,तेज सिंह महर,भागीरथी राणा,दीपक एरी,चन्द्रकला,माया जोशी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें