फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

काशीपुर में पिछले महीने एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के मामले में भागे आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं।बीती 18 जनवरी को शांतिनगर निवासी राजो देवी पत्नी पप्पू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र अनमोल पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत करवाई थी। इसमें मंगल सिंह मुख्य आरोपी था और चार अज्ञात थे। प्रतापपुर प्रभारी सौरभ भारती ने जांच की तो नामजद आरोपी के साथ चार अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए। इसमें से तीन आरोपियों को सोमवार शाम जैतपुर मोड़, कुंडेश्वरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इसमें संदीप, बाबी और रंजीत सिंह उर्फ कालू निवासी रंपुरा को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नामजद आरोपी मंगल सिंह निवासी रंपुरा और कुलदीप निवासी ग्राम राजपुर रामनगर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें