काशीपुर में नवंबर माह की शुरुआत में सीजन का पहला कोहरा लगा। शनिवार सुबह पांच बजे लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकले तो उन्हें बाहर घना कोहरा दिखाई दिया। सुबह पांच बजे घना कोहरा था, जो सुबह सात बजे तक लगा था। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।