फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरेला पर्व पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया पौधरोपण

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर बुधवार को जिले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्किंग क्षेत्र में पौधरोपण कर हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित कर पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें