फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में महालक्ष्मी पूजन की तिथि को लेकर ब्राह्मणों के साथ की चर्चा

कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की बैठक रविवार को श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में बैठक हुई। बैठक में दीवाली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन की तिथि पर ब्राह्मणों से चर्चा की गई। शास्त्री दिगंबर कलौनी, पंडित जगदीश चंद्र जोशी व खिलेश पांडेय ने कहा कि कुमाऊं में प्रचलित तारा प्रसाद, दिव्या पंचांग, गणेश मार्तंड व नक्षत्र लोक पंचांगों अनुसार 20 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी, 21 अक्तूबर को महालक्ष्मी पूजन, 22 को गोवर्द्धन पूजा और 23 को भैया दूज पर्व मनाने का शास्त्रवत विधान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी अपनी परंपराओं का ध्यान रखते हुए इन्हीं तिथि अनुसार दीपावली के महापर्व को मनाएं, जिससे दीवाली पर्व पर तिथियों को लेकर चल रहीं तिथि भ्रांतियाें का समाधान हो। वहां पर संस्था के अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर सिंह खाती,एडवोकेट केडी भट्ट , कोषाध्यक्ष बीएस मेहता,महासचिव भुवन चन्द्र भट्ट,रंदीप पोखरिया, शेरी सिंगर दीपक बिष्ट ,प्रकाश भट्ट आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें