खटीमा में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता के विरुद्ध शनिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले धरना दिया गया। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अभियंताओं ने उनका मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिसाशी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की। सहायक अभियंता महेश चन्द्र ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। उन्हें कार्य करने के लिए शासकीय सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहां पर कमलेश रावत, अभिषेक मनराल , संजय गहतोड़ी , कल्पना उपाध्याय , कमल जोशी , गजेंद्र सिंह, सत्पाल सिंह, जीसी लोहनी, ईश्वर जोशी, सुभाष सिंह आदि थे। इधर, अधिशासी अभियंता पीएन चौधरी ने कहा कि उन पर लगाये गये सारे आरोप निराधार है । किसी का मानसिक उत्पीडन नहीं किया जा रहा है। केवल शसकीय कार्य करने के लिए ही कहा जा रहा है।