फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के लिए कांग्रेसियों ने प्राचार्य का घेराव कर रोष जताया

रुद्रपुर के जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसियों ने मेडिकल कॉलेज की प्राचतार्य का घेराव कर रोष जताया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते हुए कांग्रेसियों ने गत दिवस जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर रोष प्रकट किया। कहा कि महिला की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई। उसे समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। कांग्रेस कार्यकर्ता ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ऑक्सीजन मास्क लगाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मेडिकल कॉलेज में आईसीयू पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाया है। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ऑक्सीजन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्राचार्य ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित हुई है। आईसीयू के लिए स्टाफ की तैनाती का मामला स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाया गया है। घेराव करने वालों में कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरव राज बेहड़, पार्षद परवेज कुरैशी, मोनिका ढाली, परिमल राय, राजेंद्र मिश्रा, बाबू खान, पार्षद सौरभ शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें