फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: आयुक्त दीपक रावत ने फैक्टरी में हुए हादसे की जांच कराने के दिए निर्देश

हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 01:41 PM IST

काशीपुर में सूर्या फैक्टरी में हाइड्रोजन गैस सिलिंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे में 12 कर्मचारी घायल हैं। घायलों का आयुष्मान अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हाल जानने मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल आयुष्मान चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना व उनके परिजनों से वार्ता की। मंडलायुक्त रावत ने कहा कि घायलों का हर संभव उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो गई है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यदि किसी घायल को उपचार के लिए उच्च चिकित्सालय भेजना पड़े तो भेजा जाएगा। आयुक्त ने घटना की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि घायलों का हर संभव इलाज किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में बने रहने के निर्देश दिए और घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सूर्या फैक्टरी में घटना को देखते हुए राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ को भी भेजा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें