फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का निरीक्षण किया, गुणवत्ता पर दिया जोर; ठेकेदारों को चेतावनी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में 2.54 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने व मंदिर में पानी व शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जो कार्यदायी संस्था और ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें