मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्तराखंड के साथी केंद्र हुआ शुभारंभ किया। इसे आईआईटी कानपुर उच्च व शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है। खटीमा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक पल है कि खटीमा गोलीकांड जैसी वीभत्स घटना की बरसी के अवसर पर आईआईटी कानपुर के सहयोग से तैयार किए गए राज्य के प्रथम साथी केंद्र का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र को वह सभी आंदोलनकारियों को समर्पित करते हैं। उन्होंने खटीमा को साथी केंद्र की इस विशिष्ट सौगात देने के लिए खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंदर अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम को इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए धन्यवाद देते हैं।