फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: भाजपाईयों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

गायत्री जोशी Updated Tue, 05 May 2026 12:26 PM IST

रुद्रपुर में भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल की जीत पर विशेष खुशी प्रकट करते हुए झालमुड़ी खाई। भाजपा के जश्न में झालमुड़ी छाई रही। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिष्ठान वितरण किया। आतिशबाजी के बीच ढोल नगाड़ों पर डांस किया। विधायक ने कहा कि असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल में पार्टी की विजय ने साबित कर दिया देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें