काशीपुर में शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। साथ ही, मामले का वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पीड़ित की तहरीर और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।