फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस निकाला

रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी की 1500वीं वर्षगांठ पर जुलूस खेड़ा से शुरू हुआ। जुलूस में सबसे आगे खेड़ा स्थित मदरसा फैजुल मुस्तफा के मौलाना जाउल मुस्तफा ऊंट पर सवार थे। उनके पीछे विभिन्न मस्जिदों के इमाम तकरीर करते चल रहे थे। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में विभिन्न वार्डों से हजारों मुस्लिम धार्मिक नारे लगते और झंडे लहराते चल रहे थे। जुलूस में कई मुस्लिम युवा तिरंगा झंडा लहराते चल रहे थे। जगह जगह विभिन्न संगठनों और सियासी दलों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुलूस खेड़ा से शुरू होकर किच्छा बाईपास रोड, डीडी चौक, सिब्बल सिनेमा रोड होकर इंदिरा चौक पर इमामों की तकरीर के बाद समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें