फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 21 पहलवान रोहतक में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम

अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:59 PM IST

काशीपुर। रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अंडर-23 महिला-पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर 21 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। शनिवार को स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, चंपावत आदि स्थानों से करीब 50 खिलाड़ी पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फ्री स्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर के परमवीर सिंह, 61 किग्रा में हरिद्वार के मोहित नौटियाल, 65 किग्रा में नैनीताल के सिद्धार्थ, 70 किग्रा में हरिद्वार के दिव्यांश राठी, 74 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के अर्पित प्रथम रहे। 79 किग्रा में हरिद्वार के अनंत राठी, 86 किग्रा में नैनीताल के हितेश जोशी, 92 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के हर्षित मिश्रा, 97 किग्रा में अवतार सिंह, 125 किलो में हरिद्वार के उमंग, 55 किलो में हरिद्वार की जाह्नवी ने प्रथम स्थान हासिल किया गया है। वहीं ग्रीको रोमन 55 किग्रा भार वर्ग में यूएस नगर से नितिन कुमार, 60 किग्रा में हरिद्वार के अनमोल गौतम, 63 किग्रा में कर्तव्य चौधरी, 67 किग्रा देव चौधरी, 72 किग्रा में देव चौधरी, 77 किग्रा में हरिद्वार के शोएब, 82 किग्रा में यूएस नगर से आकर्ष मिश्रा, 87 किग्रा में हरिद्वार के प्रद्युम्न कश्यप, 97 किग्रा में गौरव रावत, 130 किग्रा में हरिद्वार के उमंग प्रथम रहे। कोच नावेद ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 10-12 जुलाई तक रोहतक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वहां पर एसोसिएशन कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, जेपी यादव, विजेंद्र चौधरी, कोच नावेद, आकाश, अक्षय राठी, सरफराज चौधरी, जसविंदर कौर, बाबा सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें