फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

घनसाली थाना क्षेत्र के सेंदुल गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 60-70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता मंगलवार सुबह मकान मालिक के घर लौटने पर चला। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। सेंदुल निवासी द्वारिका प्रसाद मैठाणी बीती 25 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ बच्चों के पास देहरादून गए थे। वहां अधिक दिन रुकने के कारण वह वापस गांव नहीं आ सके। मंगलवार सुबह जब वह देहरादून से अपने गांव लौट रहे थे, तभी चंबा पहुंचने पर उनके भतीजे दिनेश मैठाणी ने फोन कर घर के सभी ताले टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घर पहुंचकर द्वारिका प्रसाद ने देखा कि मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि जिस सूटकेस में परिवार के आभूषण रखे गए थे, वह भी गायब है। पीड़ित के अनुसार सूटकेस में उनकी पत्नी, बहू और बेटी के करीब 40 से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण रखे थे। इसके अलावा घर में रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकदी भी चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर कई दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान अमित जोशी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं चमियाला चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें