नई टिहरी में करवाचौथ के व्रत बौराड़ी बाजार में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। जिससे व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के चेहरों पर खुशियां साफ झलक रही थी। मानसून सीजन निपटने के बाद दशहरा पर्व से बाजार में रौनक लौटने लगी थी। लेकिन करवा चौथ के व्रत के कारण बाजार में दो-तीन दिनों से खूब चहल-पहल रही। ग्रामीण बाजारों में भी लोग करवा चौथ का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे। जिले के मुख्य बाजार चंबा, घनसाली, चमियाला, लंबगांव और नरेंद्रनगर बाजार में भी महिला खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, करवा और कच्चा नारियल का व्यापार करने वाले भी काफी खुश नजर आए।