फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही

पहाड़ों पर भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गयी। अलकनंदा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। गंगा नदी का जल स्तर भी चेतावनी निशान से आधा मीटर ऊपर बह रहा है। शुक्रवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ा। केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 465 मीटर से 466 तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहाँ चेतावनी के निशान पर 463 से ऊपर बह रही है। तेजी से बढे जल स्तर से यहाँ मुख्य संगम घाट,श्रद्धा भवन, रामकुंड,फुलाडी घाट पूरी तरह डूब गये। वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने यहाँ भागीरथी को रोक दिया जिससे भागीरथी नदी का इसका जल स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नगर प्रशासन द्वारा लगातार नगर में लोगों को सचेत और सुरक्षा के लिये अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें