रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर मतदान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए वीर विक्रम सिंह रावत वह अजय पुंडीर ने दावेदारी पेश की। 100 प्रधानों के मतदान के बाद वीर विक्रम सिंह रावत को 36 मत व अजय पुंडीर को 64 मत मिले। जिसमें 28 मत अधिक प्राप्त कर अजय पुंडीर को जखोली ब्लॉक के प्रधान संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं नई प्रधान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दरम्यान सिंह बगवान व हयात सिंह राणा व गीता देवी को, महामंत्री पुनीत डिमरी को, सचिव – सौरव भट्ट, शांति देवी, संजय सेमवाल, जगदीश मुखपाल, माधुरी देवी, चंडी प्रसाद और गंगा सिंह को, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पंथ, दीपा देवी, अनुराधा, रश्मि रावत, सूर्य प्रकाश, जिला कार्यकारिणी के सदस्य लक्ष्मी राणा, संतोष कुमार, विनीत गहरवार, सुदीप देवी, ममता देवी, नीलम रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र चौहान, विनायक डिमरी, महेश्वरी देवी और सतीश भट्ट को चुना गया।