फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अगस्त्यमुनि में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गायत्री परिवार रुद्रप्रयाग की ओर से अगस्त्य ऋषि की तपस्थली दयाल कुटीर, बसंत विहार में सोमवार से द्विदिवसीय पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ, हवन और दीप यज्ञ का शुभारंभ हो गया। सोमवार को कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंदाकिनी नदी से कलश में जल भरकर दयाल कुटीर तक शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे टोली प्रमुख श्रीनिवास तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति व समाज निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका है। गायत्री परिवार के संयोजक नारायण सिंह नेगी ने बताया कि 9 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में यज्ञ, हवन, प्रवचन और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें