फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आचार्य बालकृष्ण पहुंचे पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, बाबा केदार और मध्यमहेश्वर के किए दर्शन

पतंजलि योगपीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ एवं बाबा मध्यमहेश्वर के शीतकालीन दर्शन कर पूजा अर्चना की। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल सहित मन्दिर समिति के कर्मचारियों ने शीतकालीन यात्रा के लिए ऊखीमठ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण प्रातः नौ बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा केदार और मध्यमहेश्वर के दर्शनों के साथ ही परिसर में स्थित भैरवनाथ, वाराही, चंण्डिका, केदारनाथ गद्दी स्थल और उषा अनिरुद्ध विवाह स्थल के दर्शन भी किए। केदारनाथ धाम के वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग ने पूजा अर्चना कर प्रसाद दिया। दर्शनों के बाद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यहां पर उन्हें मन के अन्दर से एक दिव्य अनुभूति प्राप्त हुई है, यह शक्ति का एक केन्द्र है और जागृत स्थान है इसलिए सभी को यहां पर आकर दर्शन लाभ लेना चाहिए। ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शनों के बाद आचार्य बालकृष्ण केदारनाथ मंदिर के पूर्व वेदपाठी शिवेक्य मृत्युंजय हिरेमठ की समाधि स्थल पर पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें