फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदीयमान खिलाड़ी योजना के ट्रायल में पहुंचे डीएम, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

विशाल कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 07:44 PM IST

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित ट्रायल के दौरान बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ट्रायल प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया और चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशासन हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जबकि चयन से वंचित खिलाड़ियों को निराश हुए बिना अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को खेल अधोसंरचना विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने और ट्रायल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें