फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना में जिले के पहले कलस्टर भवन का हुआ लोकार्पण

मद्महेश्वर घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना में 141.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित जिले के पहले विद्यालय कलस्टर भवन का लोकार्पण बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। वहीं उन्होनें विद्यालय को मरम्मत के कार्यो के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि विद्यालय को माॅडल विद्यालय के रुप में विकसित किए जाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होनें काहा कि सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता एंव छात्रों की सुविधा के लिए सभी जरुरी पहल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें