गुलाबराय मैदान में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक लगने वाले रूद्रनाथ महोत्सव का आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मेले को लेकर स्थानीय प्रतिभावों को ऊभारने के लिए इन दिनों महिला मांगल दलों, गायकों और डांसरों के आडिशन चल रहे है। वहीं मेले में इस बार ढोल दमाऊ की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों द्वारा बढ–चढ कर ऑडिशन में भाग लिया जा रहा है। प्रतिभागी खुशी, नेहा और दिव्या ने बताया कि नगर पालिका द्वारा यह बेहतर पहल की गई है, इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 जनवरी से रूद्रनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, पालिका द्वारा कोशिश की जाती है कि वह मेले में अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिभावों को मौका देकर उनके भीतर की प्रतिभा को सामने ला सके। साथ अपनी लोक संस्कृति परम्पराओं को भी संजोने का कार्य किया जाता है।