फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा...15 मार्च तक सड़क मरम्मत, नालियां, झाड़ी कटान और साइन बोर्ड लगाने के आदेश

22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने दायित्वों, संसाधनों की उपलब्धता और प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, पुलिस, तकनीकी प्रबंधन, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन आदि विभागों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के तैयारी के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने 15 मार्च तक सभी सड़क एवं सुरक्षा कार्य पूर्ण करने, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चरों पर पूर्ण प्रतिबंध, तीन चेक प्वाइंट स्थापित करने, सभी घोड़ा-खच्चरों का बीमा अनिवार्य, यात्रा ड्यूटी कर्मियों को परिचय पत्र जारी करने, पार्किंग स्थलों पर शौचालय और नियमित सफाई समेत महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड डिस्पोजल की व्यवस्था अनिवार्य और साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और डायवर्जन स्पष्ट रूप से चिह्नित करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं शटल सेवा संचालन में ओवरचार्जिंग और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 15 अस्पताल संचालित करने, एक्स-रे और ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराने तथा गंभीर मरीजों के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस व्यवस्था की भी बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें