फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: जूट यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सारी गांव की महिलाएं संवार रहीं भविष्य

जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ विकासखंड अंतर्गत सारी गांव में देवरियाताल ग्राम संगठन के तहत जीवन ज्योति सीएलएफ के माध्यम से संचालित जूट यूनिट महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बनकर उभरी है। इस यूनिट का सफल संचालन न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहा है। जूट यूनिट में अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से स्थानीय महिलाएं जूट से विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर रही हैं। यहां स्कूल बैग, कैरी बैग, महिलाओं के लिए आकर्षक जूट पर्स सहित अन्य उपयोगी उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। वर्तमान में यूनिट में गांव की कुल 10 महिलाएं एक साथ मिलकर कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित रोजगार के साथ-साथ सम्मानजनक आय भी प्राप्त हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें