फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले लोनिवि अपर सचिव ने किया जनपद भ्रमण

अलका त्यागी Updated Wed, 18 Feb 2026 08:12 PM IST

केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार द्वारा जनपद का एक दिवसीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करने की बात कही। जीएमवीएन में प्रेस वार्ता के दौरान अपर सचिव ने बताया कि जनपद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को व्यवस्थित करने हेतु लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया कि एनएच के तहत डिवीजन श्रीनगर यात्रा रूट के 35 स्थानों पर कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 12 स्थानों पर यात्रा से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि शेष आवश्यक कार्यों को भी दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व सभी डेंजर जोन तथा अन्य आवश्यक कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी यात्रा से पहले ही संबंधित अधिकारियों को यात्रा मोटर मार्गों पर सांकेतिक साईन बोर्ड, डामरीकरण आदि के कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें