फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की पेंटिंग से बने कैलेंडर का विमोचन

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को राजकीय कला शिक्षक मंच द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई खूबसूरत पेंटिंग को संकलित करके एक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कैलेंडर का विमोचन मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र कुमार बिष्ट और अजय कुमार चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के द्वारा की गई। स्प्लेंडर में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा तैयार की गई खूबसूरत पेंटिंग को संकलित किया गया है। इसमें एसजीएसजीआईसी टैठी की सानिया नेगी, जीआईसी क्वीलाखाल के अनुज सिंह नेगी, जीआईसी जवाड़ी की परी, अटल उत्कृष्ट जीआईसी बुडाना की अक्षिता, पीएमसी जीआईसी रतूड़ा की खुशी चौहान, पीएम श्री एयूजीआइसी गुप्तकाशी के ऋषभ रावत, जीआईसी लमगौंडी के आदर्श चंद्र, एसबीएसजीआईसी क्यूंजा की दीपिका नेगी, पीएम श्री एयूजीआईसी रुद्रप्रयाग की अक्षिता, जीआईसी बसुकेदार के योगेश पंवार, अटल उत्कृष्ट जीआईसी ऊखीमठ के प्रिंस रावत, जीआईसी त्यूंखर की पायल पंवार की खूबसूरत पेंटिंग को शामिल किया गया है। वही इन विद्यार्थियों से संबंधित विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मेंटोर के तौर पर उनकी मदद की गई। वहीं बच्चे इस पहल से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा यदि सरकार उनकी पेंटिंग को मंच दे और गैलरी प्रदान करे तो भविष्य में इसी क्षेत्र में वे आगे बढ़ सकते हैं और कला को शौकिया तौर से न रहकर व्यावसायिक तौर पर भी इससे रोजगार पा सकते हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग पर उन्हें बधाई दी और आगे अन्य स्कूलों में भी इस पहल को बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें