फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ महोत्सव मेला–2026 को लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित

नगर पालिका परिषद, रुद्रप्रयाग के सभागार में सोमवार को 7 जनवरी 13 को जनपद मुख्यालय में होने वाले रुद्रनाथ महोत्सव मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संतोष रावत ने की, जिसमें जनपद स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गुलाबराय मैदान में होने वाले रूद्रनाथ महोत्सव मेले को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही गई। अध्यक्ष ने जल संस्थान को मेले के दौरान स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति तथा आवश्यक स्थलों पर पेयजल स्टैंड पोस्ट लगाने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा विद्युत विभाग को बिजली संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मेले में समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग के स्टॉल लगाने की बात कही गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें