फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रुद्रप्रयाग जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद पुलिस टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए तथा तिरंगा रैलियां निकाली गईं। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें राजराजेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह परकंडी के सदस्य समेत सूचना विभाग के कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, सेवायोजन कार्यालय के अनुदेशक किशन सिंह रावत, कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक विनोद भास्कर, वैयक्तिक सहायक नीरज बिष्ट और विकास भवन के वैयक्तिक सहायक आशीष जोशी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ अपने दायित्वों को निभाने का अवसर है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देने की अपील की। उन्होंने ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें दान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पुस्तक किसी के जीवन में ज्ञान और नई दिशा का माध्यम बन सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें