मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत शनिवार को अगस्त्यमुनि बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें विकासखंड अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली और नगर पालिका रुद्रप्रयाग से चयनित 210 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 150 का जनपद स्तर के लिए चयन हुआ।