मानसून की पहली अच्छी बारिश ने ही शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई स्थानों पर नालियां उफनाने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि बाजारों में पानी दुकानों और प्रतिष्ठानों के भीतर तक पहुंच गया। इससे व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं। कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने और पानी की निकासी बाधित रहने से वर्षा का पानी सड़कों पर जमा हो गया। । स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही यह स्थिति है तो लगातार होने वाली बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।