भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को रुद्रप्रयाग में यूनिटी मार्च (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। तिरंगे के साथ निकली इस पदयात्रा का संचालन अधिकारियों, स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता से किया गया। “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” की थीम पर निकली इस पदयात्रा का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के भाव को मजबूत करना रहा। शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरती यह यात्रा केदारनाथ तिराहा से गुलाबराय मैदान तक निकाली गई।