नगर निगम प्रशासन ने मच्छी मोहल्ले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए लोगों के सामनों को जप्त किया, जेसीबी से टीनशेड और फड़ आदि ध्वस्त किय गए। साथ ही लंबे समय से लगाए जा रहे अवैध बृहस्पतिवार बाजार को बलपूर्वक हटवा दिया गया। इस दौरान टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल के चलते कार्रवाई को पूरा कर लिया गया। नगर निगम पिछले कई दिनों से रोस्टर बनाकर अलग-अलग हिस्सों से अतिक्रमणहिटा रहा है। बृहस्पतिवार को रामनगर में अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन टीम ने मच्छी मोहल्ले में लगने वाले अवैध बृहस्पतिवार बाजार को हटाने का निर्णय लिया गया। इस बाजार को लेकर निगम और बाजार लगाने वाले लोगों के बीच गतिरोध चल रहा था। इसके चलते कार्रवाई होने पर अशांति पैदा होने की आशंका थी, जिसके चलते नगर निगम के वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दुकान लगा रखी थी। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो भारी विरोध होने लगा। लेकिन सख्ती दिखाकर बाजार को हटा दिया गया। इसके बाद मच्छी मोहल्ले से रामपुर चुंगी तक जेसीबी के जरिये अवैध अतिक्रमण हटाकर चालान भी काटे। इस दौरान अफरातफरी का मौहाल बना रहा।